फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: बिलिंग काउंटर से 3.21 लाख रुपये गबन मामले में कार्यालय अधीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी काउंटर से 3.21 लाख रुपये गबन के आरोप में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बिलिंग काउंटर से 3 लाख 21 हजार 319 रुपये गबन करने का आरोप कार्यालय अधीक्षक (ओएस) पर लगा है। इस मामले में एम्स प्रशासन ने कार्यालय अधीक्षक को निलंबित करते हुए परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। एम्स थाने में भी तहरीर दी गई है। एम्स पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है।
नवंबर 2024 में 34 नंबर काउंटर पर जमा राशि एम्स के खाते में नहीं पहुंची। नौ महीने बाद एम्स प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए बीते अगस्त में इसकी गोपनीय जांच कराई। चर्चा है कि कैश काउंटर का कार्य संभालने वाले ओएस रामऔतार को पहले रुपये जमा करने को कहा गया। जब उसने आनाकानी की तो दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कोई जवाब नहीं मिला तो प्रशासनिक अधिकारी पुनीत चतुर्वेदी ने निलंबन पत्र जारी किया। बताया जा रहा है कि इस मामले में एम्स थाने की पुलिस ने मंगलवार को कर्मचारी से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि यह प्रकरण पुराना है। मामला उनकी जानकारी में आया तो जांच कराकर कार्रवाई की गई है। कार्यालय अधीक्षक को निलंबित करते हुए केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें