चार एएसपी, 15 सीओ समेत 500 से अधिक सिपाही रहेंगे तैनात
एसएसपी ने मंगलवार को गोरखनाथ थाने में बैठक कर दिए दिशानिर्देश
गोरखपुर। दशहरा के दिन गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर और रामलीला मैदान तक निकलने वाली मुख्यमंत्री योगी की शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शोभायात्रा मार्ग पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात रहेगा और एटीएस कमांडो की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो। इसके अलावा सुरक्षा के लिए चार एएसपी, 15 सीओ, 19 निरीक्षक, 87 दरोगा, तीन कंपनी पीएसी और 500 से अधिक सिपाही तैनात रहेंगे।
मंगलवार को गोरखनाथ थाने में एसएसपी राजकरन नय्यर ने मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम और जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ड्यूटी का बंटवारा किया। इसके बाद शोभायात्रा मार्ग पर रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई। बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर से जब शोभायात्रा निकलेगी तो उस दौरान चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शोभायात्रा के समापन तक प्रभावी होगी।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शोभायात्रा मार्ग पर पड़ने वाले 252 घरों के भीतर और छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बैठक में अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाई गई और यह निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने सर्किल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को समय से ब्रीफ करें। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया गया और वास्तविक आयोजन के दिन उसी क्रम को लागू करने का खाका तैयार किया गया।
सीएम शोभायात्रा : एटीएस कमांडो विशेष रूप से रहेंगे तैनात