फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: न्यूरोसर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने दे दिया इस्तीफा, सर्जरी और ट्रामा ओटी पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में एक मात्र न्यूरोसर्जन डॉ. राहुल गुप्ता की ट्रामा एंड इमरजेंसी वार्ड में है तैनाती
विज्ञापन

उनकी ओपीडी में हर दिन 250 से अधिक मरीज आते हैं


गोरखपुर। एम्स में पहले से ही डाॅक्टरों की कमी है, इसी बीच इकलौते न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद एम्स में न्यूरोसर्जरी के साथ ही इमरजेंसी और ट्रामा के आने वाले मरीजों के इलाज का संकट खड़ा हो जाएगा। हालांकि, एम्स प्रशासन ने अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। उनकी मान मनौव्वल का प्रयास चल रहा है। वहीं डॉ. राहुल गुप्ता का कहना है कि कुछ निजी कारणों से सेवा देने में असमर्थ हूं, इसीलिए इस्तीफा दे रहा हूं।

एम्स में न्यूरो सर्जरी के लिए एकमात्र डॉक्टर राहुल गुप्ता ही तैनात हैं। नई नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन अभी प्रक्रिया चल रही है। ट्रामा एंड इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. राहुल गुप्ता पर हादसे या किसी अन्य कारण से गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीजों के उपचार का भार है। ट्रामा वार्ड के बगल में ही इनकी ओपीडी भी चलती है, जिसमें हर दिन 250 से अधिक मरीज रहते हैं। दो दिन पहले अचानक डॉ. राहुल गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उनका विकल्प नहीं होने हवाला देकर एम्स प्रशासन ने उनसे अभी अपने पद पर बने रहने का अनुराेध किया है। इनका इस्तीफा मंजूर होने के बाद न्यूरोसर्जरी के लिए एम्स में कोई डॉक्टर नहीं होगा। इससे गंभीर स्थिति वाले मरीजों की दिक्कत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने अपना इस्तीफा दिया है, लेकिन अभी वह मंजूर नहीं हुआ है। नए सर्जन की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें