फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या के लिए चलेंगी अतिरिक्त 45 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारी की है। बृहस्पतिवार से अयोध्या के लिए तीन दिन तक अतिरिक्त 45 बसें चलाई जाएंगी। इससे अयोध्या के पवित्र नदी में स्नान व रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इसके पहले चौदह कोसी व पंच कोसी परिक्रमा के लिए श्रद्धालु बसों से अयोध्या गए थे। इसमें यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर बसों के लिए काफी दिक्कतें हुई थीं। कुछ यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का भी सहारा लिया था। हालांकि परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को लेकर पूरी कोशिश की थी। एक बार फिर यात्री कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली के लिए अयोध्या जाएंगे। इसको लेकर 45 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 35 बसें पहले से ही अयोध्या होते हुए लखनऊ के लिए चल रही हैं। अतिरिक्त बसों के कारण अब कुल संख्या 80 हो जाएगी। प्रयागराज व वाराणसी जाने वाले यात्री कचहरी व नौसड़ बस स्टेशन से यात्रा करेंगे। कुछ यात्री प्राइवेट वाहन व बसों से भी यात्रा करेंगे। इसके लिए श्रद्धालु बसों व वाहनों की बुकिंग भी कर रहे हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या के लिए यात्री ज्यादा रहते हैं इसलिए इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। प्रयागराज व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को नौसड़ व कचहरी बस स्टेशन से यात्रा करना पड़ेगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन


गोंडा-अयोध्या और गोंडा-मनकापुर स्पेशल ट्रेन चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा जंक्शन से मनकापुर और गोंडा जंक्शन से अयोध्या के बीच एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे गोंडा आने वाले यात्रियों को अयोध्या पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें