फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भिजवाया गया जेल
विज्ञापन

दूसरे मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर की जा रही तलाश
गुलरिहा/हरपुर बुदहट। किशोरियों से जुड़ी दो गंभीर वारदातों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है और किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे मामले में छात्रा को अगवा करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर पोचहा निवासी आरोपी युवराज ओझा को पुलिस ने शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान किशोरी के बयान में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने बताया था कि 26 सितंबर को युवराज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को गिरफ्तारी के साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की है, जहां एक 11वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया गया। छात्रा की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चिलुवाताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर (कठउर) निवासी प्रिंस गोंड़ 14 अक्तूबर को उनकी बेटी को स्कूल जाते समय बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब वे आरोपी के घर गए तो उसने धमकी दी कि जो करना हो कर लो, लड़की को वापस नहीं करूंगा। थानाप्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें