खोराबार। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने दो भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव पर नहर के किनारे घास काट रही थी। इसी दौरान दो सगे भाई पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर में किशोरी के माता-पिता उसे लेकर थाने पर पहुंचे और गांव के ही रहने वाले दोनों सगे भाइयों पर आरोप लगाते हए तहरीर दी। मामले में पुलिस का कहना है कि किशोरी के लगाए आरोप झूठे हैं। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में नाली का विवाद है। लड़की के परिजन अब सुलह करने के लिए बोल रहे हैं। दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।