फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खाता धारक दुबई में खाते से निकाल लिए 4.45 लाख रुपये

Tue, 06 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आने के बाद पासबुक प्रिंट कराने गया तो हुई जानकारी
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित
भटहट/पिपराइच। क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के एक ग्राहक के खाते से जालसाजों ने 4.45 लाख रुपये निकाल लिए। उक्त रुपये जालसाजों ने चेक के माध्यम से कई बार में निकाली थी। विदेश से आने के बाद पीड़ित जब अपने पासबुक को प्रिंट कराने पहुंचा तो उसके खाते में एक भी रुपये नहीं मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने शाखा प्रबंधक को लिखित रूप से दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपराइच के मौलाखोर निवासी कमल किशोर सिंह दुबई में रहकर मजदूरी करते थे। वह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बचत खाता खोल रुपये जमा करते थे। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने कहा कि उसके खाते से चार बार में कुल चार लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। जालसाजों ने 27 दिसंबर 2024 से एक मार्च 2025 के बीच में उक्त राशि निकाली है। वह 13 जनवरी 2024 से 18 अप्रैल 2025 तक विदेश में था। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब उसने बैंक पहुंचकर अपनी पासबुक प्रिंट करवाई। उसके खाते में रुपये नहीं थे। इसके बाद उसने लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। कमल किशोर ने जब जानकारी की तो पता चला कि चेक के माध्यम से उसके खाते से निकासी की गई है। जबकि कमल किशोर ने चेक बुक ही नहीं लिया था। बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें