रीजनल स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का तीसरा दिन
गोरखपुर और मेरठ मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा, कल होगा चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें गोरखपुर के अभिषेक ने मेरठ के वंश तोमर का आसमान दिखाया। शनिवार को चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन होगा।
प्रतियोगिता के अंडर-19 के ग्रीको रोमन के 55 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के सौरव यादव, 60 किलो में आगरा के चित्रांशु राज, 63 किलो में गोरखपुर के विनीत यादव, 67 किलो में मेरठ के मुकुल, 72 किलो में मेरठ के सुहेल, 77 किलो में सहारनपुर के पंकज, 82 किलो में वाराणसी के विकास, 87 किलो में मेरठ के अरविंद, 97 किलो में आजमगढ़ के शिवम यादव और 130 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के आर्यन यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बालक फ्री स्टाइल वर्ग 57 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अंगद कुमार, 61 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अभिषेक यादव ने मुकाबला अपने नाम कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
तीसरे दिन के समापन पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पहलवानों को पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. मनोज कुमार राय, डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका मार्कंडेय तिवारी, चंद्रेश पटेल, रमाकांत यादव, ओमकार यादव, कृष्णकांत, विशाल, सत्येंद्र, रेनू पाल और अमरेश ने निभाई
इस अवसर पर सुभाष राय, डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, हरिकेश यादव, अभय प्रताप सिंह, जय हिंद यादव, जयप्रकाश यादव, विवेकानंद मिश्र आदि आदि मौजूद रहे।