पिपराइच। नगर पंचायत के रिठियां में सोमवार को करंट की चपेट में आने से समीर साहनी (17) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा रहा था। तभी अचानक बोर्ड में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया।
मां कलावती ने बताया कि उनका इकलौता बेटा समीर साहनी सोमवार की सुबह अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा रहा था। तभी अचानक बोर्ड में उतर रहे करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने बताया कि 15 दिन पहले ही उसके पिता पिंकल साहनी विदेश में काम करने गए हैं। वहीं, भाई की मौत की खबर सुनकर छोटी बहन राधिका व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।