फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बावर्ची की मौत के मामले में ठेकेदार समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भंडारे में खाना बनाने के दौरान ठेकेदार व साथी से हुआ था विवाद
विज्ञापन

बुधवार को झुनझुनवा नाला के पास मिला था शव, चार दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने जंगल सिकरी निवासी बावर्ची जोखू उर्फ राजू (65) की मौत मामले में चार दिन बाद ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोप है कि भंडारे के दौरान हुए विवाद के बाद ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झुनझुनवा नाले के पास फेंक कर भाग निकले थे।

बेटे सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जोखू उर्फ राजू निषाद एक अन्य साथी भौवापार निवासी भोला के साथ, ठेकेदार मुन्ना के अंडर (अधीन) में एमएमएम यूनिवर्सिटी के मेस में खाना बनाने का काम करते थे। बीते 22 जुलाई की सुबह 7 बजे यूनिवर्सिटी के पास स्थित मंदिर में आयोजित भंडारे में खाना बनाने गए हुए थे। वहां किसी बात को लेकर मुन्ना व भोला से विवाद हो गया था। आरोप है कि भंडारा खत्म होने के बाद दोनों ने हिसाब की बात कहकर उन्हें पहले देर रात तक रोके रहे।
विज्ञापन

इसके बाद देर रात करीब 10 बजे देवरिया बाईपास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार मुन्ना व भोला ने अपने एक अन्य साथियों से साथ मारपीट कर अपने साथ बाइक पर ले गए। मारपीट की घटना पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन सुबह उनका शव झुनझुनवा नाला पुलिया ताल के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


मौत की बात छुपाए रहे ठेकेदार व साथी
बेटे ने बताया कि ठेकेदार के बुलाने पर ही उसके पिता भंडारे में खाना बनाने गए हुए थे। पिता का शव मिलने पर जब उसने ठेकेदार मुन्ना व साथी से संपर्क कर पिता की मौत की जानकारी मांगी तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया था। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पिता के साथ मारपीट के साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें