फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जालसाजों ने पीड़ित की बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी, बेलघाट के पिपरी बुजुर्ग गांव निवासी है पीड़िता
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी जालसाजों ने सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। शनिवार को महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने शुभम विश्वकर्मा और उसके साथी आशुतोष मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट इलाके के पिपरी बुजुर्ग निवासी पवित्रा देवी ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 जुलाई 2023 को शाहपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एक डॉक्टर के यहां बेटे की इलाज कराने आई थीं। इसी दौरान शुभम विश्वकर्मा से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान शुभम विश्वकर्मा ने कहा कि उसकी पकड़ बहुत अच्छे-अच्छे लोगों से है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी ने पुलिस विभाग में सिपाही पद के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि मेरा दोस्त आशुतोष मिश्रा सिपाही की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आरोपी ने कई बार में महिला से तीन लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर 18 अगस्त 2024 को महिला ने रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें