फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मक्का दाना आपूर्ति के नाम पर 31 लाख की ठगी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा सेक्टर-26 स्थित केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड का मामला
विज्ञापन

गीडा। गीडा सेक्टर-26 स्थित केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड में मक्का दाना आपूर्ति करने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी के एचआर हेड अमित पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड अमित पांडेय ने बताया कि जनवरी में कंपनी को मक्का का दाना आपूर्ति करने के लिए कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खजूर गांव निवासी शुभांकर पांडेय ने कंपनी में कार्यरत एक कर्मी के जरिये संपर्क किए। दिव्यांश एग्रो के माध्यम से मक्का देने के लिए 65 लाख रुपये संस्था के खाते में भेज दिया गया। लेकिन खराब माल के कारण कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद आरोपी न तो रुपये और न ही माल दे रहा था। किसी तरह से मध्य प्रदेश की एक फर्म के जरिये माल मंगवाने पर 34 लाख रुपये दिए। लेकिन शेष 31 लाख रुपये नहीं दिए गए। पुलिस ने अमित पांडेय की तहरीर पर शुभांकर पांडेय, दिव्यांश एग्रो की प्रोपराइटर प्रीति कुमारी तथा उनके पति मयूर मधुकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें