फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्राइवेटकर्मी समेत तीन के मकान से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहद और रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में हुई चोरियां
विज्ञापन

गोरखपुर। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन मकान से नकदी समेत आठ लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। घटनाएं हरपुर बुदहट और रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में हुईं हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट के गोरेडिह बनकटवां निवासी प्राइवेट कर्मी प्रदीप गुप्ता के घर चोरी हो गई। 26 जुलाई की देर रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने मकान के प्रथम तल पर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1.50 लाख नकद समेत छह लाख रुपये के जेवर चुरा लिया। सुबह करीब 4 बजे उनके घर के सदस्यों को चोरी की जानकारी हुई। इसी बीच चोरों ने ग्रामसभा गोरेडिह निवासी रामअनुज सिंह के भी घर में घुसकर 20 हजार रुपये चुरा लिए। वहीं 25 जुलाई की रात रामगढ़ताल इलाके के सेमरा देवी प्रसाद निवासी कंचनलता के घर से नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें