फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गलती से दूसरे के खाते में चले गए 1.28 लाख, पुलिस ने दिलाया वापस

Fri, 26 Sep 2025 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बड़हलगंज में एक महिला के खाते में गलती से 1.28 लाख रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में चले गए। पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर राशि वापस दिलाई। इस घटना से लोगों में भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से निपटने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गलती से दूसरे के खाते में भेजी गई 1.28 लाख रुपये वापस कराया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव निवासी अतीउल्लाह की पत्नी रिजवाना को 15 मार्च को सऊदी अरब से उनके पति ने 1.28 लाख रुपये बैंक खाते में भेजे थे, लेकिन खाते की संख्या में एक अंक की गलती हो जाने के कारण पूरी राशि झारखंड के जमशेदपुर निवासी विशाल कुमार सिंह के बैंक खाते में चली गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर रिजवाना ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने बैंक अधिकारियों से समन्वय कर प्रक्रिया पूरी की और कुछ ही दिनों में पूरा पैसा वादिनी के खाते में जमा करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें