फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस चौकी के सामने डोसा विक्रेता का अपहरण कर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

सार

गोरखपुर के बेतियाहाता चौराहे पर डोसा विक्रेता सूर्यदेव यादव का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी समेत चार की तलाश जारी है। घटना का वीडियो वायरल होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामले में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बेतियाहाता पुलिस चौकी के पास से डोसा विक्रेता सूर्यदेव यादव का अपहरण कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी समेत चार अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी ने विक्रेता को अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने के साथ ही असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी सूर्यदेव यादव बेतियाहाता चौराहे पर अपनी डोसा की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि मंगलवार की शाम रमन सिंह, महेश चौधरी, शुभम दुबे और चार अज्ञात साथी दुकान पर पहुंचे और बिना वजह विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने सूर्यदेव को सड़क पर पीटा और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोपियों ने सूर्यदेव को अपने घर ले जाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान सूर्यदेव के सिर में गहरी चोट आई और उन्हें असलहा दिखाकर डराया गया। सूर्यदेव के परिजनों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद कैंट थाने के दरोगा मौके पर पहुंचे और पीड़ित को मुक्त कराया। मेडिकल जांच के बाद सूर्यदेव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस विवाद के पीछे रुपये के लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने सात आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रमन सिंह समेत भागे अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि बेतियाहाता चौराहे पर अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते हैं लेकिन इस प्रकार का हिंसक और सार्वजनिक रूप से अपहरण करने वाला मामला बेहद गंभीर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें