फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: वेतन, पेंशन नहीं मिलने पर नगर निगम के कर्मियों ने जताई नाराजगी

Wed, 15 Jan 2020 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन और पेंशन नहीं मिलने से नगर निगम के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। इसके अलावा अब तक कर्मचारियों के आवास की मरम्मत नहीं कराई गई है। शीघ्र ही अकेंद्रियत कर्मचारी संघ नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर इसे शुरू कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय में अकेंद्रियत कर्मचारी संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और उपाध्यक्ष फ रहान अहमद ने कहा की 14 जनवरी तक कर्मचारियों का वेतन व पेंशनरों को पेंशन नहीं मिला है। संरक्षक देवानंद त्रिपाठी ने कहा की कर्मचारियों का उच्च वेतनमान (एसीपी) निर्धारण एवं बकाया एरियर काफी समय से लंबित है। संरक्षक शेषनाथ पांडेय ने कहा की कर्मचारियों की आवास की मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि करीब छह महीने पहले ही नगर आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश जारी किया था।

सभी पदाधिकारियों ने 16 जनवरी को नगर आयुक्त से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील बनर्जी, रविकांत सैनी, गणेश प्रसाद, अमन श्रीवास्तव, अफ रोज आलम, वकील सिंह व रमजान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें