फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर हुंकार भरेंगे शिक्षक

Wed, 15 Jan 2020 09:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक 21 जनवरी को बीएसए कार्यालय पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपनी मांगों के समर्थन में धरना देंगे। साथ ही उस दिन वे सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे पहले शिक्षक 15 जनवरी से 20 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। यह जानकारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। अध्यक्षता करते हुए भक्तराजराम त्रिपाठी ने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाकर, बीते 11 सितंबर से 13 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना देकर और आठ नवंबर को विधायकों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग की गई थी। उसके बाद सीएम और शिक्षामंत्री के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। फिर भी अब तक पुरानी पेंशन बहाली समेत हमारी अन्य मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं संयोजक डॉ. दिग्विजय पांडेय ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है।

वह शिक्षकों को अपमानित करने का कुचक्र रच रही है। इस दौरान प्रदेश मंत्री राजेश धर दूबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्र, श्याम नारायन सिंह, ज्ञानेश राय, सुधांशु मोहन, देवनाथ राय, हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा, रमाकांत तिवारी, सुखराम, जितेंद्र सिंह, अविनाश, शैलेंद्र, चंद्रभूषण, घनश्याम, सुनील, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें