गोरखपुर में कोरोना संक्रमित होने के बाद नगर विधायक डॉ राधा मोहन अग्रवाल की हालत में सुधार न होता देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता रेफर कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद नगर विधायक ने सोशल मीडिया पर की है।
विज्ञापन
नगर विधायक के मुताबिक ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता लखनऊ जाने की सलाह दी है। इसके बाद वह एंबुलेंस से वहां चले गए हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए वह दौरे पर कुछ दिन पूर्व गए थे। वापस आने पर तबीयत खराब हुई तो उन्होंने कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट थे। लेकिन, सांस लेने में तकलीफ हुई तो वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गए थे। जहां पर उनका इलाज अब तक चल रहा था।