फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नगर निगम ही बनाएगा हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 22 Sep 2021 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जीडीए चीफ इंजीनियर ने कहा कि अब कोई विवाद नहीं, सिर्फ एक संस्था बनाएगी सड़क। जीडीए और नगर निगम के इस विवाद को अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित।
विज्ञापन
हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम ही हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग का निर्माण कराएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस सड़क के करीब 235 मीटर बनाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। अब आंबेडकर चौराहे से लेकर रुस्तमपुर ढाले तक की पूरी सड़क नगर निगम बनाएगा। सड़क सीसी बनेगी।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को नगर निगम ने आंबेडकर चौराहे की तरफ से सड़क को बनाने का काम शुरू किया था। इसके बाद जीडीए ने नगर निगम को निर्माण कराने से रोक दिया था। वजह यह थी कि जीडीए ने अंबेश्वरी अपार्टमेंट के सामने टेलीफोन एक्सचेंज कॉलोनी गेट से सहारा अपार्टमेंट तक जाने वाली सड़क के मोड़ तक हॉटमिक्स सड़क और आरसीसी नाली बनाने का ठेका मेसर्स राहुल कंस्ट्रक्शन को इस साल मई के महीने में दे चुका था। नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

वहीं, कमिश्नर के सुझाव के बाद नगर निगम ने आंबेडकर चौराहे से रुस्तमपुर ढाले तक करीब एक किलोमीटर सीसी सड़क बनाने का टेंडर निकालने के साथ वर्क आर्डर जारी कर दिया। सोमवार को जब नगर निगम के ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया तो जीडीए ने रुकवा दिया। जीडीए और नगर निगम के विवाद को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। मंगलवार को दोनों विभाग के अधिकारियों में वार्ता हुई और निर्णय हुआ कि सड़क को नगर निगम ही बनाएगा।
विज्ञापन

 
जीडीए के चीफ इंजीनियर पीपी सिंह ने बताया कि दोनों संस्थाएं जनता की सहूलियत के लिए कार्य करती हैं। इस सड़क के निर्माण के बारे में अब कोई विवाद नहीं है। नगर निगम ही पूरी सड़क बनवाएगा। वहीं, जीडीए इस फंड का इस्तेमाल कहीं और कर लेगा।
 
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि जीडीए के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। नगर निगम ही पूरी सड़क को बनवाएगा। जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें