फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन का राहुल पर तंज: 'आखिर क्या बात है जो अमेठी से भाग खड़े हुए राहुल, लगता है हार का डर सता रहा'

Fri, 03 May 2024 02:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सांसद रवि किशन ने कहा लगता है राहुल गांधी को हार का डर सता रहा है। यह डर अमेठी से दोबारा हार का है। आखिर क्या बात है जो वो यहां से भाग खड़े हुए? क्या उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने राहुल गांधी के अपनी परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव न लड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। सांसद रवि किशन ने कहा लगता है राहुल गांधी को हार का डर सता रहा है। यह डर अमेठी से दोबारा हार का है। आखिर क्या बात है जो वो यहां से भाग खड़े हुए? क्या उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है। सूत्रों का कहना है कि कल देर रात एक बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था। इसको लेकर भी भाजपा राहुल पर निशाना साथ रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं थे
बता दें कि राहुल गांधी ने अमेठी सीट छोड़कर कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जानी वाली रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करने का फैसला किया। इस तरह से गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से राजनीतिक सफर शुरू होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यूपी से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं को लंबे समय तक मान मन्नौवल करना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। यही वजह है कि इन दोनों सीटों पर पार्टी के नेता भी कुछ भी कहने से बचते रहे।



अमेठी से लड़ने से राहुल का साफ इनकार
कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा था। अभी भी वहां पार्टी को लेकर उत्साह है। यह कांग्रेस के लिए प्रदेश की सबसे सुरक्षित सीट है। इस वजह से इस सीट को नही छोड़ा जा सकता है। इस पर राहुल ने हामी भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें