अगर आप भी गीडा में उद्योग लगाना चाहते हैं तो भूखंड हासिल करने के लिए आपके पास बेहतर मौका है। गीडा प्रशासन ने भीटी रावत सेक्टर 26 में भूखंडों के आवंटन के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
दरअसल रेडीमेड गारमेंट को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत मंजूरी मिलने के बाद काफी संख्या में उद्यमी जमीन लिए आस लगाए हुए बैठे हैं। इसके अलावा कई उद्यमी उद्योग लगाने के लिए गीडा प्रशासन से जमीन की मांग भी की है।
इन सब चीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी हाल में अधिग्रहित किए गए भीटी रावत में प्लॉटों के आवंटन के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अंतर्गत करीब 4000 वर्ग मीटर से लेकर 12500 वर्ग मीटर तक के भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
भूखंडों की कीमत का निर्धारण उनके आकार के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। 0 से 4000 वर्ग मीटर तक 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से, 4001 से 20000 वर्ग मीटर तक 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से, 20001 वर्ग मीटर से 80000 वर्ग मीटर तक 5200 रुपये प्रति मीटर की दर से और 80001 वर्ग मीटर के ऊपर 4800 रुपये प्रति लीटर की दर से कीमत निर्धारित की गई है।
गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। आवेदन 20 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक किया जा सकता है। आवंटन किसी पर लागू आवंटन की दर पर हैं आवंटन किया जाएगा।