फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर बना पीएचसी श्रेणी में सर्वाधिक अवार्ड जीतने वाला जिला, इन खास थीम्स पर हुआ मूल्यांकन

Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भटहट पीएचसी का विजिट करती कायाकल्प की स्टेट टीम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित गुणवत्ता बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सर्वाधिक आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) ने अपनी श्रेणी में कायाकल्प अवार्ड हासिल किया है। भटहट पीएचसी पहली बार इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हुआ और पहली बार में ही 83.1 फीसदी अंकों के साथ टॉप पर है। सरदारनगर और पिपरौली पीएचसी को भी पहली बार कायाकल्प अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पूर्व में भी कायाकल्प अवार्ड प्राप्त कर चुके डेरवा, खोराबार, जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर और कौड़ीराम पीएचसी को भी यह अवार्ड फिर से मिला है। बताया कि गोरखपुर जिला पीएचसी श्रेणी में सर्वाधिक अवार्ड पाने वाला जिला बन गया है।

सीएमओ ने कायाकल्प कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नंद कुमार, डिवीजनल कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद, जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान एवं क्वालिटी एसिस्टेंट विजय श्रीवास्तव को सफलता के लिए बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

200 बिंदुओं की चेकलिस्ट पर हुआ मूल्यांकन

कायाकल्प के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए सात थीमेटिक एरिया पर मूल्यांकन किया जाता है। पीएचसी की श्रेणी में कुल 200 बिंदुओं की चेकलिस्ट होती है। इसके आधार पर स्कोरिंग की जाती है। अवार्ड पाने के लिए न्यूनतम 70 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होता है। राज्य स्तरीय टीम इन सभी बिंदुओं के आधार पर पीएचसी का मूल्यांकन करती है।
 
दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा
जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान ने बताया कि भटहट पीएचसी को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा सभी पीएचसी को 50-50 हजार का पुरस्कार मिलेगा। इसमें से 75 फीसदी रकम पीएचसी के विकास में खर्च किए जाएंगे तो 25 फीसदी रकम कर्मचारियों के कल्याणार्थ खर्च होंगे।
 
इन थीम्स पर हुआ मूल्यांकन
  • अस्पताल का रखरखाव
  • स्वच्छता व साफ-सफाई
  • बॉयोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट
  • इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज
  • हाईजीन प्रमोशन
  • सपोर्ट सर्विसेज
  • बियांड बाउंड्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें