कायाकल्प के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए सात थीमेटिक एरिया पर मूल्यांकन किया जाता है। पीएचसी की श्रेणी में कुल 200 बिंदुओं की चेकलिस्ट होती है। इसके आधार पर स्कोरिंग की जाती है। अवार्ड पाने के लिए न्यूनतम 70 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होता है। राज्य स्तरीय टीम इन सभी बिंदुओं के आधार पर पीएचसी का मूल्यांकन करती है।
दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा
जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान ने बताया कि भटहट पीएचसी को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा सभी पीएचसी को 50-50 हजार का पुरस्कार मिलेगा। इसमें से 75 फीसदी रकम पीएचसी के विकास में खर्च किए जाएंगे तो 25 फीसदी रकम कर्मचारियों के कल्याणार्थ खर्च होंगे।
इन थीम्स पर हुआ मूल्यांकन
- अस्पताल का रखरखाव
- स्वच्छता व साफ-सफाई
- बॉयोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट
- इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज
- हाईजीन प्रमोशन
- सपोर्ट सर्विसेज
- बियांड बाउंड्री