फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: टीकाकरण में गोरखपुर प्रदेश में चौथे स्थान पर, जानिए कितने लोगों को लग चुका है टीका

Fri, 22 Oct 2021 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिले में 22.95 लाख से अधिक लोगों को पहली व 7.91 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। करीब एक लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है लेकिन उन्होंने टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण में गोरखपुर के लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। जिले को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। अब तक 30.87 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 22.95 लाख से अधिक लोगों को पहली व 7.91 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। करीब एक लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है लेकिन उन्होंने टीका नहीं लगवाया है। वंचित लोग दूसरी डोज अवश्य लगवा लें, क्योंकि इसके बाद ही सुरक्षा चक्र पूरा होता है।
विज्ञापन

 
28 हजार लोगों को लगा टीका
कोविड टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को 28006 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर सुबह लोग ज्यादा पहुंचे लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिले में 236 बूथों को संचालित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
 
नव व्यापार मंडल के कैंप में 300 को लगा टीका
नव व्यापार मंडल की ओर से अहमदनगर, चकसा हुसैन में नूरी मस्जिद के पास मन्नत हाउस पर लगे कैंप में 300 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इस मौके पर नव व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शमशाद खान भोला, जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, विपुल त्रिपाठी, हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक साकिर अली सलमानी, टीपू उर्फ सोनू, वाजिद, मकसूद आलम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

 
रेलवे में 2.14 लाख को लगा कोरोना टीका
पूर्वोत्तर रेलवे में 20 अक्तूबर तक 2.14 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें रेलकर्मियों, कुली, वेंडर को कोविड वैक्सीन की 48,243 प्रथम डोज एवं 35,875 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार रेलवे के अलावा अन्य लोगों को वैक्सीन का 78,396 प्रथम डोज एवं 52,456 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस प्रकार कुल 1,26,639 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 88,331 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें