फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बाढ़ का असर: 205 परिषदीय स्कूल बाढ़ की चपेट में, कक्षाएं निलंबित

Tue, 07 Sep 2021 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वर्ष 2017-18 में आई बाढ़ के दौरान 124 बाढ़ की चपेट में आए थे। मंगलवार की शाम तक इतने विद्यालय बाढ़ से घिरे, संख्या 150 से पार होने के आसार।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बाढ़ ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया है। सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ ने जिले के 205 परिषदीय स्कूलों को मंगलवार की शाम तक अपनी चपेट में लिया है। आगे भी यह संख्या बढ़कर 250 के पार होने की उम्मीद है। बाढ़ की वजह से इन विद्यालयों की कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से विद्यालय को खाली करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ की वजह से कुल 21 ब्लॉक में से नौ ब्लॉकों के परिषदीय स्कूल प्रभावित हैं। सर्वाधिक प्रभावित होने वाले ब्लॉक में सरदारनगर, बांसगांव, बड़हलगंज और जंगल कौड़िया ब्लॉक के विद्यालय हैं। जहां क्रमशः 24, 23, 20 और 20 परिषदीय स्कूल बाढ़ के पानी से घिरे हैं। जिम्मेदारों के मुताबिक बाढ़ जिस प्रकार से विकराल रूप अख्तियार कर रहा है। बाढ़ की चपेट में आने वाले विद्यालयों की संख्या 250 से पार भी जा सकती है। वर्ष 2017 में आई बाढ़ के दौरान भी जिले के 124 विद्यालय इसकी चपेट में आ गए थे। मगर इस बार बाढ़ ने अभी से ही ये आकड़ा पार कर लिया है। जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है। जंगल कौड़िया, सरदारनगर, बांसगांव और बड़हलगंज ब्लॉक के और विद्यालय इसकी चपेट में आएंगे।

किसी ब्लॉक के कितने विद्यालय पानी से घिरे
पॉली-3, खजनी-5, कैंपियरगंज-8, कौड़ीराम- 9, खोराबार 15, जंगल कौड़िया-20, बड़हलगंज-20, बांसगांव 23 और सरदारनगर 24।

बीएसए आरके सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी की वजह से बुधवार की शाम तक जिले के 205 परिषदीय स्कूल घिरे हुए हैं। यहां की कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है। आगे भी विभाग की ओर से इस पर नजर रखी जा रही है। शिक्षकों और बच्चों तक हर संभव विभागीय मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें