फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर बना देश का पहला शहर, जहां पहुंची 200 से अधिक ट्रेनें

Wed, 27 May 2020 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिला देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां लॉकडाउन के दौरान अबतक 200 से अधिक ट्रेनें आई हैं। इन ट्रेनों से देश के विभिन्न प्रांतों से 2 लाख से अधिक श्रमिक शहर और आसपास के जिलों में पहुंचे हैं। यह जानकारी राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासियों की घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वापस लौटे प्रवासियों को क्वारंटीन किया जा रहा है और उन्हें सरकार की तरफ से मदद दी जा रही है।

वहीं, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 277 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2790 है जबकि 3855 लोग बीमारी से निजात पा चुके हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 24 मई तक गोरखपुर में 194 ट्रेनों से 2,08,991 प्रवासी श्रमिक आ चुके थे, जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में गोरखपुर जंक्शन पर एक नया रिकॉर्ड बना है।

बीते रविवार को एक दिन में यहां 22 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं थीं। देश भर में इतनी ट्रेनें और यात्री कहीं नहीं आए। न तो कहीं अफरा-तफरी मची और न ही हंगामा। सभी यात्रियों को सकुशल उतार कर गंतव्य तक भेजा गया।

विज्ञापन

किस राज्य से कितनी ट्रेनें यूपी आईं

अवनीश अवस्थी ने बताया कि  प्रवासियों को लेकर अबतक राज्य में 1337 ट्रेनें आई हैं। इसमें लखनऊ आने वाली ट्रेनों की संख्या 89 है। अबतक सबसे ज्यादा ट्रेनें गुजरात से उत्तर प्रदेश वापस आई हैं। यहां से 474, महाराष्ट्र से 297, पंजाब से 216, तेलंगाना से 23, कर्नटाक से 52, केरल से 11, आंध्र प्रदेश से 10, तमिलनाडु से 26, मध्य प्रदेश से 2, राजस्थान से 34, गोवा से 17 और दिल्ली से 89 ट्रेनें उत्तर प्रदेश आई हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से एक, पश्चिम बंगाल से भी उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनें आनी शुरू हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें