फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिजली विभाग खरीदेगा दो फाल्ट लोकेटर मशीनें, होगी खास सहूलियत

Tue, 13 Jul 2021 11:53 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अंडरग्राउंड केबल का फाल्ट खोजने में मिलेगी मदद। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर एमडी ने निगम से मांगा फाल्ट लोकेटर मशीन का प्रस्ताव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम हो रहा है। ऐसे में फाल्ट खोजने के लिए नई आधुनिक दो फाल्ट लोकेटर मशीन निगम खरीदेगा। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर प्रबंध निदेशक ने निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा है। दो फाल्ट लोकेटर मशीन होने से काम में सहूलियत होगी। अधीक्षण अभियंता शहरी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 4 जुलाई के अंक में फाल्ट लोकेटर मशीन को लेकर खबर प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए निगम दो फाल्ट लोकेटर मशीन खरीदेगा। इसका प्रस्ताव बनाने का काम शुरू हो गया है। अत्याधुनिक फाल्ट लोकेटर मशीन भूमिगत केबल के फाल्ट को तत्काल खोज कर निर्धारित स्थान व प्वाइंट बता देगी। कर्मचारी मशीन द्वारा बताए लोकेशन पर खुदाई करके केबल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर देंगे।

दरअसल शनिवार को ऊर्जा मंत्री ने रात 10 बजे बिजली अभियंताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से अंडरग्राउंड केबल बिछाने को लेकर चर्चा की। वे शनिवार को देवरिया सदर सांसद के पुत्र के ब्रम्हभोज में शामिल होने गोरखपुर के खजनी तहसील आए थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों के साथ एमडी पूर्वांचल भी थे। उन्होंने पहले तो शहर में हो रहे अंडरग्राउंड केबल के काम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीधे गोरखपुर शहर को अत्याधुनिक तकनीक की दो फाल्ट लोटेकर मशीन जल्द मुहैया कराने का निर्देश दिया।

कहा कि जहां जहां भूमिगत केबल के काम हो रहे हैं, वहां फाल्ट लोकेटर मशीन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। एमडी विद्याभूषण ने मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा से अत्याधुनिक दो फाल्ट लोकेटर मशीन का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है।
 
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शहर में भूमिगत केबल बिछाने का काम हो रहा है। ऐसे में फाल्ट लोकेटर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी। एक मशीन बहुत पहले खरीदी गई थी। अब नई और कम वजन वाली फाल्ट लोकेटर मशीन बाजार में आ गई है। नेट के माध्यम से अलग अलग कंपनियों की मशीनें तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। मशीनों की सूची जल्द एमडी ऑफिस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें