फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Earthquake: धरती फिर डोली पर इस बार खुद से नहीं...दूसरों से पता चला

Tue, 07 Nov 2023 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि सोमवार की शाम 04.16 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। करीब चार सेकेंड तक इसका असर रहा। इस बार इसका केंद्र नेपाल के दैलेख में था।
विज्ञापन
भूकंप के समय सामान्य रहा ओरियन मॉल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में सोमवार की शाम एक बार फिर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। तीन दिन के भीतर दूसरी बार धरती डोली। शुक्रवार को आए भूकंप से हर कोई कांप उठा था, लेकिन इस बार बहुत सारे लोगों को पता ही नहीं चला। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद कई लोग जान पाए कि भूकंप आया था। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मुताबिक, शाम करीब 04.16 बजे भूकंप आया था, जिसका असर करीब चार सेकेंड रहा।

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब 04.16 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेपाल के दैलेख में 10 मीटर की गहराई पर भूकंप आया, जिसका असर गोरखपुर में महसूस में किया गया। लेकिन, इसका असर इतना कम था कि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ज्यादातर लोगों को तब पता चला जब सोशल मीडिया पर मैसेज आने लगे।



भूकंप के दौरान लोग घरों और शॉपिंग माल से बाहर नहीं आए। जबकि बीते तीन अक्तूबर की रात में आए भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए थे। लोगों को चहलकदमी करके रात गुजारनी पड़ी थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में नाती ने बाबा की कर दी हत्या, एक महिला भी घायल

सोमवार की शाम 04.35 बजे मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक मिश्रा मिले। उन्होंने बताया कि कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी लगा कि कुर्सी हिल रही है। जब तक कुछ समझ पाते। तब तक शांत हो गया।

उन्होंने बताया कि यहां आए अधिकांश लोगों को कोई जानकारी नहीं हो सकी। लोग आराम से खरीदारी करते रहे। ग्राउंड फ्लोर पर कास्टमेटिक शॉप पर बैठी निधि ने बताया कि वह अपना काम करती रहीं। भूकंप आने का कोई अहसास नहीं हुआ। इसके बाद गार्ड ने बताया भूकंप आया था। देखिए मोबाइल पर मैसेज आया है। तब जानकारी हो पाई।

इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड: मुआवजा भुगतान के लिए किसानों ने रोका काम, जताया विरोध

शैलेष सिंह अपनी शॉप के बाहर बॉलकनी में खड़े थे। तभी उनको लगा कि रेलिंग हिली है। उन्होंने समझा कि किसी ने रेलिंग को पैरों से छुआ है। इसलिए ऐसा महसूस हुआ। महादेव झारखंडी से बाजार करने आईं पल्लवी, श्रेयांश, अभिषेक और शशि त्रिपाठी बच्चों के कपड़े वाले स्टोर में मौजूद थीं। भूकंप आने के करीब 10 मिनट बाद उनके घर से फोन आया कि भूकंप आया है, कहां पर हो। तब पल्लवी और बच्चों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर में रही चहल-पहल, नहीं दिखी घबराहट

भूकंप के झटके के बारे में अधिकांश लोगों को पता नहीं चल सका। अधिकांश लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ही जानकारी हुई। हालांकि लोग इससे बेपरवाह होकर अपने कामों में व्यस्त रहे। ज्यादातर वही लोग इसे महसूस कर पाए जो कहीं स्थिर बैठे हुए थे। आरटीओ रोड मोह्दीपुर के राकेश त्रिपाठी अपनी कार में बैठे थे। भूंकप आने पर उनको लगा कि डॉगी ने गाड़ी हिला दिया। बाद में जानकारी हुई कि भूकंप का असर था।

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि सोमवार की शाम 04.16 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। करीब चार सेकेंड तक इसका असर रहा। इस बार इसका केंद्र नेपाल के दैलेख में था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें