फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर डबल मर्डर केस: आठ आरोपियों को भेजा गया जेल, गांव में पीएसी-पुलिस तैनात

Mon, 24 Aug 2020 10:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में मां-बेटे के हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार की देर रात ही दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आठ की गिरफ्तारी कर ली थी। सोमवार को आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं फरार दो आरोपितों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। आरोपित राजेश दुबे के पूरे परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और घर में उसकी पत्नी ही अकेली बची थी। वह हत्यारोपित है। खुद को बचाने के लिए उसने खुद को घर में बंद कर लिया था।

इसकी जानकारी होने पर पुलिस आरोपित के घर गई और उसे भी थाने ले आई। गांव में एक प्लाटून पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दी गई है। एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार दो आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज है केस

पुलिस ने इस मामले में बांसगांव के पानापार निवासी दयानंद शुक्ला, राजेश दुबे, उनके पुत्र अंबुज दुबे, पत्नी सुमन दुबे, विवेकानंद शुक्ला, सत्यानंद शुक्ला, राघवेंद्र, दुर्गेश, रामानंद, मनोज चंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामानंद और मनोज चंद अभी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

गैंगेस्टर की प्रक्रिया शुरू की गई
आरोपितों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी होनी है। एसएसपी जोगिंदर कुमार ने रविवार को हत्या के बाद ही पुलिस को यह निर्देश दिया गया था। आरोपितों को जेल भेजने के बाद ही पुलिस ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी आरोपितों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।

रात से ही उड़ने लगी थी आरोपित राजेश की मौत की अफवाह
मामले में आरोपित बनाए गए राजेश की हार्ट अटैक से मौत की अफवाह रविवार की देर रात से ही चर्चा का विषय बनी थी। इसकी सूचना पुलिस को भी मिली। पुलिस ने मामले की छानबीन की, फिर मामले का खंडन किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित राजेश को जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें