सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मांग गोरखपुर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने स्वीकार ली है। साथ ही निर्देश दिया है कि पेंशनर्स दिवस पर 17 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार में शिविर लगाया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे तक सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को उपस्थित रहना हैं। इसमें पेंशनरों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। जिलाधिकारी भी उपस्थित रह सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की अगुवाई कर रहे नरसिंह प्रसाद, उमा शंकर आर्य व आईसीपीएन सिंह का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे नरसिंह प्रसाद ने अपील की कि 17 दिसंबर को होने वाले पेंशनर-डे पर वह स्वयं बैठक में मौजूद रहें।
जिलाधिकारी ने कारण पूछा तो प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि पेंशनर-डे पर किसी जिम्मेदार अधिकारी को नहीं भेजा जाता है। जो भी अधिकारी आते हैं, वह सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई नहीं करते हैं। बैठक में रखी गईं समस्याएं संबंधित विभागों में नहीं भेजी जाती हैं। नतीजा होता है कि विभागीय स्तर पर पेंशनरों की समस्या पर ध्यान ही नहीं दिया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनर-डे पर विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थित का भी आग्रह किया। इसपर जिलाधिकारी ने सहमति दी और सभी की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
सम्मानित पेंशनर अपनी समस्या की जानकारी हमें व्हाट्सएप पर दें सकते हैं। हम इसे प्रकाशित कर, अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे। समस्या के समाधान की पुरजोर कोशिश करेंगे। व्हाट्एसएप नंबर-7617566160