फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर डीएम का निर्देश: जांच की संख्या बढ़ाएं, संक्रमण का सही समय पर चलेगा पता

Fri, 14 Jan 2022 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि आरआरटी टीम शत प्रतिशत संक्रमित व्यक्तियों के घर जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हर हाल में किशोरों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि कोरोना जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएं। इससे सही समय पर संक्रमण का पता चल सकेगा। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) टीम को सक्रिय करते हुए, संक्रमितों के घर भेजा जाए। इससे संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सही समय पर पहचान हो सकेगी। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को हर हाल में टीका लगवाएं। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


डीएम ने यह निर्देश एनेक्सी भवन में सीएमओ समेत सभी एसीएमओ को दिए हैं। कहा कि चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को अगर टीके की कोई डोज नहीं लगी है तो उन्हें हर हाल में लगवाएं। जिनके बूस्टर डोज का समय हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए टीका लगवाया जाए। सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जाए। इससे सही समय पर संक्रमण की पहचान हो सकेगी।
 
आरआरटी टीम हर हाल में सभी संक्रमितों के घर मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के कर्मी फोन पर मरीजों की जानकारी लें। अगर मरीज को भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है तो उन्हें कोविड अस्पतालों में भर्ती कराएं। इस काम में स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी रखे। कोविड टीकाकरण पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हर हाल में किशोरों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए। बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाएं। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी करें। इस दौरान सीएमओ डॉ आशुतोष कुुमर दूबे, एसीएमओ डॉ एके सिंह, डॉ एके प्रसाद, डॉ नंद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें