फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी नार्थ समेत मिले 200 कोरोना पॉजिटिव, जानिए कितना पहुंची आंकड़ा

Fri, 14 Jan 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

संक्रमितों में सीओ कैंट और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1696 पहुंच गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 13 दिनों के अंदर कोरोना मरीजों की संख्या 1700 के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को 200 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एडीएम प्रशासन, एसपी नार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कैंट, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और निजी अस्पताल के डॉक्टरों समेत सात से अधिक बच्चे शामिल हैं। इसके बाद से एक्टिव केस का आंकड़ा 1696 पहुंच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के दो डॉक्टर समेत 13 कर्मचारी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर और उनके परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा दो निजी डॉक्टर, एडीएम प्रशासन और उनके परिवार के एक सदस्य, सिटी मजिस्ट्रेट और उनके परिवार का एक सदस्य, एसपी सिटी आवास की एक महिला, एसपी नार्थ, सीओ कैंट कोरोना पॉजिटिव  मिले हैं।

संक्रमितों में एम्स के एमबीबीएस के छात्र, बशारतपुर में एक ही परिवार के चार लोग, रेल बिहार कॉलोनी के एक ही परिवार के चार लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के चार लोग, झरना टोला के एक ही परिवार के तीन लोग, विवेकपुरम तारामंडल के एक ही परिवार के दो लोग, रुस्तमपुर में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा दूसरे शहर से आने वालों की रेलवे स्टेशन पर की गई जांच में आठ यात्री भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि संक्रमितों में 147 शहर और 53 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पहली और दूसरी लहर मिलाकर अब तक जिले में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 61159 हो गई है। इसमें 58614 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 849 की मौत हो चुकी है।  सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
 

जिला अस्पताल की ओपीडी में 15 लोग पॉजिटिव मिले

जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीज भी कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को 15 मरीज अलग-अलग विभागों की ओपीडी में इलाज कराने आए थे। सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर जांच की गई तो एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सात मासूम भी हुए संक्रमण का शिकार

तीसरी लहर में मासूम लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। आठ जनवरी को 13 और नौ जनवरी को छह बच्चे संक्रमण का शिकार हुए थे। 10 जनवरी को 11 मासूम संक्रमित मिले थे। 11, 12 और 13 जनवरी को भी कई बच्चे संक्रमित मिले हैं। 13 जनवरी को मिले संक्रमितों में एक साल का मासूम, 8, 11, 12 और 13 साल के बालक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें