- गोरखपुर से चार जुलाई को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस गोरखपुर से 180 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। वहीं 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से पांच जुलाई को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गलत संगत में भटके रास्ता: इश्क तो कहीं दौलत के नशे में जीवन तबाह कर रहे ये रंगबाज, प्यार में बन गए कातिल
हिंदी में अपना काम करें अधिकारी व कर्मचारी
पूर्वोत्तर रेलवे विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं नागार्जुन की जयंती सिग्नल कारखाना में बुधवार को आयोजित हुई। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीश चंद्र श्रीवास्तव ने पिछले बैठक की कार्यसूची के प्रमुख मदों को बताया। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची की जानकारी दी।
इस मौके पर राजभाषा अधिकारी मोहम्मद अरसद मिर्जा, आरके कन्नौजिया, पवन कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक अपना कार्य हिंदी में करें। कहा कि नागार्जुन जनकवि कहे जाते हैं और उनके काव्य की अंतर्वस्तु का दायरा बहुत बड़ा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के तहत गोंडा-गोरखपुर खंड में जगतबेला स्टेशन के डाउन लाइन के प्वाइंट संख्या 204-ए के शिफ्टिंग कार्य के परिपेक्ष्य में ब्लॉक होने के कारण कई गाड़ियों का नियंत्रण किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जल्द चलेगी वंदे भारत, गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र व प्रयागराज का सफर होगा सुहाना
इन ट्रेनों का होगा नियंत्रण
- एक जुलाई को 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- दो जुलाई को 14010 आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- दो जुलाई को 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 115 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। वहीं 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- दो जुलाई को 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- तीन जुलाई को 05426 अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- चार और छह जुलाई को 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।