बस्ती और गोरखपुर मंडल के 10 टोल प्लाजा से वाहन से गुजरना महंगा पड़ेगा। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अलग-अलग टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जो बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी। गोरखपुर में ही तीन टोल प्लाजा हैं।
देश के सभी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गईं हैं। पिछले साल की तुलना में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एनएचएआई गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी ने बताया कि गोरखपुर के तेनुआ टोल प्लाजा सहजनवां, नयनसर टोल प्लाजा पीपीगंज और कालेसर-जंगलकौड़िया फोरलेन पर बने शेरपुर चमरहा टोल प्लाजा की दरें भी बढ़ी हैं। बस्ती में भी तीन टोल प्लाजा हैं। कुशीनगर में दो और महराजगंज में दो टोल प्लाजा हैं। हर टोल प्लाजा पर अलग-अलग वाहनों के हिसाब से शुल्क तय हैं।
कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास पर बने शेरपुर चमरहा स्थित टोल प्लाजा की दरें
वाहनों की श्रेणी सिंगल जर्नी का किराया आने-जाने का किराया पास 50 सिंगल जर्नी एक महीने का किराया
जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहन
कार जीप, वैन या लाइट मोटर 45 65 1435
लाइट कामर्शियल वाहन 70 105 2320
बस ट्रक दो एक्सल 145 220 4860
तीन एक्सल कामर्शियल वाहन 160 240 5300
चार या छह एक्सल वाहन 230 345 7620
सात या उससे अधिक एक्सल 280 420 9280