फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल को 1182 करोड़ की सड़कों की मिलेगी सौगात, 26 नवंबर को केंद्रीय मंत्री करेंगे शिलान्यास

Tue, 24 Nov 2020 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर को गोरखपुर-बस्ती मंडल को 1182 करोड़ की सड़कों की सौगात देंगे। इस दिन केंद्रीय मंत्री प्रदेश की कई सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल की भी चार सड़कें शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री करीब 1075 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि करीब 107 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर व एक सिद्धार्थनगर जिले की है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होना है उनमें से एक गोरखपुर, दूसरी कुशीनगर जिले की है।

दो बार टल चुका था कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन का लोकार्पण
जिन सड़कों का लोकार्पण होना है उनमें काफी पहले बनकर तैयार हो चुकाकालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास भी शामिल है। इसके लोकार्पण को लेकर पूर्व में दो बार कार्यक्रम तय हो चुका था, मगर किन्हीं वजहों से इसे टालना पड़ा।  करीब 17.66 किलोमीटर लंबे जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास को बनाने में 866 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


लोकार्पित होने वाली दूसरी परियोजना सिद्धार्थनगर जिले की है। बढ़नी से कटाया चौक खंड तक 35 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का काम पूरा हो चुका है। इसपर करीब 209 करोड़ रुपये की लागत आयी है।

 

विज्ञापन

रामजानकी मार्ग का होगा चौड़ीकरण

गोरखपुर से गुजरने वाले रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास होगा। सिकरीगंज और गोला के बीच करीब नौ किलोमीटर लंबाई में होने वाले इस कार्य पर 37.52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 227 ए के तहत आता है।

69 करोड़ से चौड़ी होगी तमकुहीराज व पडरौना के बीच की सड़क
कुशीनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के तमकुहीराज एवं पडरौना के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा। 19 किलोमीटर लंबाई में होने वाले इस कार्य पर करीब 69.67 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 26 नवंबर को प्रदेश की कई सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें गोरखपुर के कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास का वर्चुअल लोकार्पण व रामजानकी मार्ग का शिलान्यास भी शामिल है। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुड़ेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें