फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-बड़हलगंज फोरलेन : गड्ढे भरे जाएंगे, बन चुकी लेन खोली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-बड़हलगंज फोरलेन : गड्ढे भरे जाएंगे, बन चुकी लेन खोली जाएगी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर-बड़हलगंज फोरलेन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और जगह-जगह हुए गड्ढों को देखकर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने एनएचआई के अफसरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द सभी गड्ढों को भरने के साथ ही जहां-जहां एक तरफ की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उसे आवागमन के लिए खोलने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय डीएम के साथ एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
बता दें कि पीएमओ तक गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन निर्माण की सुस्त रफ्तार का मामला पहुंचने के बाद भी काम में तेजी नहीं दिखाई पड़ रही है। गोरखपुर जिले के दायरे में बड़हलगंज तक आने वाली सड़क तो ज्यादातर जगहों पर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के मौसम में इस सड़क का हाल और खराब हो गया है। गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को पता ही नहीं लग पा रहा कि सड़क कहां है और गड्ढे कहां। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसमें लोग चुटहिल हो रहे हैं। गाड़ियां भी खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पाजीटिव के परिवारजनों से मुलाकात की
सड़क के निरीक्षण के बाद डीएम ने हॉट स्पाट सोकनहा का निरीक्षण कर कोरोना पाजीटिव के परिवारजनों से मुलाकात की और वहां उपस्थित एमवाईसी को निर्देशित किया कि सभी का सैंपल अनिवार्य रूप से लिया जाए। इसके बाद उन्होंने कौड़ीराम सीएचसी का निरीक्षण कर ईटीसी सेंटर आदि की व्यवस्था देखी और जानकारी ली कि कितने मरीज अभी तक वहां आए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि जनवरी से अभी तक बुखार के 106 मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें