एडीएम ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर के जैतपुर बाईपास से शुरू होगा जो आजमगढ़ के सलारपुर के पास तक जाएगा। गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जिला इसमें शामिल हैं। 91.35 किलोमीटर दूरी तक गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में जाकर जुड़ जाएगा।
जिन किसानों से भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पाया है, उसके लिए एसडीएम धनघटा और तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द प्रक्रिया पूरी कराएं। इसके बन जाने से गोरखपुर से अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी आदि जनपदों में सफर करना निश्चित ही आसान हो जाएगा।
एडीएम संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि करीब चार किलोमीटर की दूरी तक मिट्टी पटाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। 40 मीटर की दूरी तक मिट्टी पटाई का काम शेष है। मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार को हिदायत दी गई कि गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम कराएं। तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि समय-समय पर इसका निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रेषित करें।