फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सीएम योगी ने शहरवासियों को दी ये सौगात, अब गोरखपुर से लखनऊ के लिए 2.30 बजे होगी उड़ान

Sat, 27 Jun 2020 09:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गोरखपुर की जनता को मुख्यमंत्री की तरफ से एक और तोहफा
  • दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एटीआर ही रोजाना लखनऊ के लिए भी भरेगी उड़ान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एलायंस एयर ही लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी के मुताबिक दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में 12 बजे उड़ान भरकर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


यही फ्लाइट 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगी। एक घंटे के अंतराल के बाद फिर यही फ्लाइट 5.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी के साथ अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट हो जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली के लिए फिर सातों दिन फ्लाइट

लॉकडाउन के बाद यात्री कम मिलने की वजह से एयर इंडिया ने अपनी उड़ान सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही कर दिया था। लखनऊ की उड़ान शुरू हो जाने से अब फिर से दिल्ली के लिए भी एयर इंडिया की उड़ान सप्ताह में सातों दिन हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें