फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर तीन सुपर जोन, 25 सेक्टरों में बंटा, समझाई गई ड्यूटी

Fri, 13 Jan 2023 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मकर संक्रांति के दिन पीठाधीश्वर भोर में स्नान ध्यान करने के बाद गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी मंदिर की तरफ से चढ़ाएंगे। उसके बाद नेपाल राज परिवार की तरफ से भेजी गई खिचड़ी पीठाधीश्वर चढ़ाएंगे। उसके साथ ही मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को एडीजी अखिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दिया। सबको बताया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगाई गई ड्यूटी के हिसाब से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बने प्लान में पुलिस व्यवस्था को 03 सुपर जोन, 10 जोन व 25 सेक्टर मे बांटा गया है। सुपर जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, जोन के प्रभारी सीओ रैंक के अधिकारी व सेक्टर के प्रभारी इंस्पेक्टर रैक के अधिकारी को बनाया गया है।

इनके साथ भारी संख्या में आरक्षी/मुख्य आरक्षी व विशेष रूप से महिला दरोगा व महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुपर जोन एक मंदिर परिसर को परिभाषित करता है, सुपर जोन दो मंदिर के आसपास का एरिया जहां पर दर्शनार्थी पैदल चलकर दर्शन करने के लिए आते हैं व सुपर जोन तीन विशेष रूप से यातायात, बैरियर, डायवर्जन व पार्किंग है। सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल की भी ड्यूटी यहां पर लगाई गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए एलआईयू को भी लगाया गया है। एटीएस की भी पूरी टीम आयोजन को सुरक्षित करने के लिए लगाई गई है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर सीसीटीवी कैमरा, पीए सिस्टम व ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि खिचड़ी मेले के मुख्य आयोजन के साथ जनपद में स्थित अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थल पर जहां दर्शनार्थी जाते हैं, पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।



 

विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. एमपी सिंह, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह, एडीएम एफआर राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

इस साल 15 को मकर संक्रांति
यूं तो मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन पीठाधीश्वर भोर में स्नान ध्यान करने के बाद गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी मंदिर की तरफ से चढ़ाएंगे। उसके बाद नेपाल राज परिवार की तरफ से भेजी गई खिचड़ी पीठाधीश्वर चढ़ाएंगे। उसके साथ ही मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। फिर खिचड़ी चढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

बैठक कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई है। किसी श्रद्धालु को दिक्कत न हो इसके लिए वालंटियर उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। इसमें एमपी शिक्षा परिषद के छात्र व शिक्षक, नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य, भारत सेवाश्रम के वालंटियर, विश्व हिंदू महासंघ तथा मंदिर से जुड़े लोग शामिल रहेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्री निवास, हिंदू सेवाश्रम सहित अन्य स्थानों पर रहने की व्यवस्था होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें