फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद नगर रेलवे स्टेशन: बेकार स्लीपर से बना दिया मालगाड़ी का प्लेटफॉर्म, रेलवे ने बचा लिया ढाई करोड़

Wed, 10 Nov 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कर बचाए ढाई करोड़, 22 हजार बेकार हो चुके स्लीपर किए गए इस्तेमाल, सीसी ढलाई से भी ज्यादा मजबूती।
विज्ञापन
आनंद नगर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकार हो चुके कंकरीट स्लीपर को इस्तेमाल करके रेलवे के इंजीनियरों ने मालगाड़ी का नया प्लेटफॉर्म तैयार कर डाला। यह प्लेटफॉर्म आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है। इसे बनाने में 22 हजार बेकार स्लीपर का इस्तेमाल किया गया है। इनका इस्तेमाल कर प्लेटफॉर्म बनाने में रेलवे ने करीब ढाई करोड़ रुपये बचाए हैं।

विज्ञापन


मालगाड़ी से ढुलाई बढ़ने के बाद आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म बनाया जाना था। इसके लिए इंजीनियरों ने कंकरीट के अनुपयोगी हो चुके स्लीपर के प्रयोग का प्रस्ताव तैयार किया। प्रस्ताव पास होने के बाद इन प्लेटफार्म का बेस तैयार कर स्लीपर को बिछाया गया और ऊपर की सतह को बारीकी से मिला दिया गया।

इस तरह 668 मीटर लंबाई और 20 मीटर चौड़ाई का प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इसे बनाने में 55 लाख खर्च हुए, जबकि इतने ही क्षेत्रफल में सीसी ढलाई में करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आता। इस प्लेटफार्म की मजबूती भी ज्यादा है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बेकार हो चुके कंकरीट के स्लीपरों का सदुपयोग करते हुए आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर गुड्स प्लेटफॉर्म बनाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, इसी क्रम में पुराने 52 किग्रा के स्लीपरों को 60 किग्रा के नए स्लीपरों से बदला जा रहा है। ऐसे में इन पुराने स्लीपरों का गुड्स प्लेटफॉर्म में उपयोग करना प्लेटफार्म को मजबूती प्रदान करने के साथ ही किफायती भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें