फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नानपारा और नेपालगंज रोड स्टेशनों पर शुरू हुई गुड्स साइडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड के आमान परिवर्तन के बाद अब नानपारा और नेपालगंज रोड स्टेशनों पर माल यातायात की सुविधा शुरू कर दी गई है। दोनों स्टेशनों पर माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए गुड्स साइडिंग बनाई गई है। गुड्स साइडिंग में बेहतर रोशनी के लिए हाई मास्ट टावर लगाए गए हैं। श्रमिकों के लिए शेड, पेयजल और प्रसाधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यहां से उर्वरक, नमक, सीमेंट, अनाज और रेलवे सामग्री की पूरी मालगाड़ी के आने-जाने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से माल लदान को बढ़ावा देने के लिए गठित व्यापार विकास इकाइयां व्यापारियों और प्रतिष्ठानों से लगातार संपर्क कर रही हैं। नानपारा और नेपालगंज रोड स्टेशनों से माल लदान बढ़ाने में इन इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड के बड़ी लाइन नेटवर्क से जुड़ने से सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। बेहतर रेल संपर्क से स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। इससे बहराइच और आसपास के क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विकास भी तेज होगा। दोनों स्टेशनों पर गुड्स शेड सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें