ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक वैभव सराफ ने कहा कि पिछले साल की तुलना में सोने के दाम में छह से सात प्रतिशत तक की गिरावट आई है, ऐसे में इन दिनों सोने-चांदी की बिक्री में तेज हुई है। लोग पितृपक्ष में भी खरीदारी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: पिपराइच से जगदीशपुर तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम भूल जाएंगे
लोग सोने-चांदी में गिरावट का लाभ ले रहे हैं। पितृपक्ष में भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को खरीदारी करने पर विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। खरीदारी के लिए लोग दिवाली का इंतजार न करें।
-संजय अग्रवाल, निदेशक परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स।
सोने-चांदी के भाव में सबसे बड़ी गिरावट पिछले एक सप्ताह में आई है। एक सप्ताह में सोना प्रति 10 ग्राम 2200 रुपये टूटा है। इससे ग्राहकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। लोग पितृपक्ष में भी खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं।
-पंकज गोयल, संरक्षक-सराफा मंडल।