फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला: परियोजना के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू, ढाई माह से रुकी थी प्रक्रिया

Fri, 03 Nov 2023 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीआरओ सुशील कुमार गोंड ने कहा कि गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य कराने के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू करा दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
 
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। अधिग्रहित क्षेत्र में आ रही जमीनों और मकानों की रजिस्ट्री बृहस्पतिवार से दोबारा शुरू हो गई। तीन लोगों ने जमीनों की रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में कराई। उन्हें मुआवजा की रकम के रूप में कुल करीब 21,70000 रुपये भुगतान तहसीलदार ने किया।
विज्ञापन


गोड़धोइया नाले का निर्माण कराने के लिए जमीन का चिह्ननीकरण कराया गया है। इसकी जद में आ रहे मकानों के टूटने से परेशान लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर नाले की चौड़ाई कम करने की मांग उठाई। सीएम के निर्देश पर लखनऊ से आई टीम ने सर्वे करके रिपोर्ट तैयार की। इस चक्कर में करीब ढाई माह से रजिस्ट्री ठप थी।

पूर्व में 51 लोगों की रजिस्ट्री हो चुकी है। बृहस्पतिवार को शाहपुर के शहजादे, अफसर अली और अनवर अली ने रजिस्ट्री कराई। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन


सीआरओ सुशील कुमार गोंड ने कहा कि गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य कराने के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू करा दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें