फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला: साहब ! महराज जी से कहकर हमारा मकान भी बचा लीजिए

Wed, 26 Jul 2023 01:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण की जद में पांच सौ से अधिक मकान आ रहे हैं। इस कार्य में अधिकांश मकानों का पिछला हिस्सा टूटेगा। नाला के सुंदरीकरण का काम जल निगम की ओर से शुरू करा दिया गया है। इसकी जद में आ रहे मकानों का हिस्सा तोड़ने के लिए राजस्वकर्मी चिन्हांकन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाले के चौड़ीकरण के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के गोड़धोइया नाला के सुंदरीकरण की जद में पांच सौ से अधिक मकान आ रहे हैं। इस कार्य में अधिकांश मकानों का पिछला हिस्सा टूटेगा। नाला के सुंदरीकरण का काम जल निगम की ओर से शुरू करा दिया गया है। इसकी जद में आ रहे मकानों का हिस्सा तोड़ने के लिए राजस्वकर्मी चिन्हांकन कर रहे हैं। उनकी कार्रवाई से परेशान लोगों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मकानों को टूटने से बचाने की गुहार लगाते हुए डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी को पत्रक सौंपा।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गोड़धोइया नाला का निर्माण कराया जाए, लेकिन इसकी चौड़ाई कम कर दी जाए, ताकि उनके मकान बच जाएं। सरकार की योजना भी पूरी हो जाएगी। एडीएम से गुहार लगाई कि महराजजी से कहकर हमारे भी मकान बचा लीजिए साहब। एडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर के लिए कसा बॉर्डर तो और तमतमाया नेपाली टमाटर

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11.40 बजे गोड़धोइया नाला निर्माण से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले करीब 100 लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी को मांग पत्र सौंपा। लोगों ने नाला के विस्तार और विकास के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगी।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश से खतरा: दो दिन में दो मीटर बढ़ सकती है राप्ती, जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका
विज्ञापन

एडीएम सिटी से कहा कि नाला के चौड़ीकरण के लिए घरों को ध्वस्त करने की बात नगर निगम, जलनिगम और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन किसी को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के राजस्वकर्मी मकानों पर निशान लगा रहे हैं। इससे वह लोग बेघर हो जाएंगे।

लोगों ने एडीएम से कहा कि महराजजी से कहकर योजना के प्रारूप में बदलाव कराएं, ताकि उनके मकान टूटने से बच सकें। इस दौरान बिछिया, मैत्रीपुरम, राजनगर, शक्तिनगर, घोषीपुरवा, सेमरा समेत एक दर्जन मोहल्लों के सौ से अधिक लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें