फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: प्रेमी ने दिया धोखा तो आहत हो गई प्रेमिका, नदी में कूदकर देने जा रही थी जान

Mon, 21 Jun 2021 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

एक माह पूर्व दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली। अब प्रेमी के घर वाले अपनाने से इनकार कर दिए और प्रेमी भी दूरी बनाने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवरहा बाबा भागलपुर पुल पर सोमवार को प्रेमी से धोखा खाने के बाद एक युवती नदी में कूदकर जान देने आई थी। इससे पहले वह यह कदम उठाती कि ऐ शख्स ने उसे पकड़ लिया और मईल पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह कस्बे के संजय यादव पुल पर टहल रहे थे कि देखा कि एक युवती पुल से कूदने का प्रयास कर रही है। उन्होंने युवती को पकड़ लिया और भागलपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी पर तैनात प्रभारी अमित पांडेय पुल पर पहुंच कर युवती को समझा-बुझाकर चौकी पर लाए।

पूछताछ में युवती ने बताया कि खामपार थानाक्षेत्र एक गांव की रहने वाली हूं, पड़ोस गांव के एक युवक से प्रेम करती हूं। एक माह पूर्व हम दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली। अब प्रेमी के घर वाले मुझे अपनाने से इनकार कर दिए और प्रेमी भी हम से दूरी बनाने लगा। 15 दिनों से बात करना भी छोड़ दिया है। जिससे मैं आहत होकर आज घर से जान देने के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन


बताया कि पैदल भाटपार आई और वहां से सलेमपुर पहुंची उसके बाद टैंपो से भागलपुर पुल से छलांग लगा कर जान देने की हिम्मत जुटा रही थी। पुलिस ने युवती को थाने पहुंचाया। युवती से मोबाइल नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचित किया।

सूचना पाकर परिजन घर से थाने के लिए चल दिए थे। भागलपुर चौकी प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि युवती जान देने आई थी। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। उनके आते ही उनको सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें