फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, बोली- 'वादा हमसे, फेरे किसी और से'

Thu, 27 May 2021 08:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

प्रेमिका ने दूल्हे को पहुंचवाया थाने, गांव वालों ने बरात को बनाया बंधक, पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लाकर की पूछताछ।
विज्ञापन
शादी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से बुधवार रात एक बरात कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक गांव पहुंची। द्वार पूजा के लिए बरात पहुंचती, इससे पहले दूल्हे की प्रेमिका शादी के मंडप में पहुंच गई। वह हंगामा करने लगी। इसके बाद घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बरातियों को छुड़ाकर दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि युवक गांव की एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसका छह वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। वह पहले भी पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुकी है। इसी बीच युवक की शादी की सूचना मिलते ही प्रेमिका गांव के एक व्यक्ति के साथ लड़की पक्ष के घर चल पड़ी।

गांव का एक व्यक्ति महिला को लेकर विवाह स्थल से कुछ दूर पहुंचा ही था कि बरात गए कुछ लोगों की नजर उस पड़ गई। वह मंडप में पहुंच कर लड़की पक्ष के समक्ष पूरा कारनामा खोल कर रख दिया। उसने बताया की शादी झांसा देकर, यहां किसी और के साथ फेरे ले रहे हैं।
विज्ञापन


महिला की सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बराती भागने की तैयारी कर रहे थे। लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामले की पंचायत चल ही रही थी कि पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों में बात न बनता देख दूल्हे को थाने लेकर चली आई।

एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें