गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी दीपशिखा (22) पुत्री रामानंद, जो हरिहरपुर जिला संतकबीरनगर स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को पढ़ाई कर साइकिल से घर के लिए निकली। बनगांवा के पास पहुंची थी कि अवैध खनन की मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर छात्रा को चपेट में ले लिया।
गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के बनगांवा के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से कोचिंग से घर लौट रही बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी दीपशिखा (22) पुत्री रामानंद, जो हरिहरपुर जिला संतकबीरनगर स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्रतिदिन सुबह सहजनवां स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। बृहस्पतिवार को पढ़ाई कर साइकिल से घर के लिए निकली।
बनगांवा के पास पहुंची थी कि अवैध खनन की मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर छात्रा को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी सहजनवां ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपशिखा पांच बहनों में सबसे बड़ी थी।