फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: अश्लील शब्द लिखकर युवती की तस्वीर हुई वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Jan 2022 05:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील शब्द लिखकर एक युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष को सौंपे पत्र में पीड़िता के पिता ने कहा है कि एक माह पूर्व वह बेटी की तस्वीर निकलवाने के लिए गांव के चौराहे पर स्थित स्टूडियो में गए थे। स्टूडियो  संचालक ने उनके मोबाइल फोन से उनकी बेटी की तस्वीर अपने लैपटॉप में भेजा था। स्टूडियो पर गांव के दो-तीन युवक भी आते-जाते रहते हैं।

पिता का आरोप है कि गांव के इन युवकों ने ही उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए उनके भांजे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील शब्दों के साथ उसकी तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें