फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में शादी का झांसा देकर युवती को ले गया, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 09 Oct 2023 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे इस मामले में दोनों पक्ष कई बार पंचायत कर चुके हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोला क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर भगाने और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर भी कई बार दुष्कर्म किया गया। युवती की मां ने रविवार को गोला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस दुष्कर्म, छेड़खानी, धमकी और मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती की मां ने तहरीर में लिखा है कि खजनी का रहने वाला उसकी रिश्तेदारी का युवक वर्ष 2022 में मेरी बेटी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। उस समय वह नाबालिग थी। उसके बाद वह लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जब इसकी जानकारी पुत्री ने मुझे दी तो मैंने युवक के माता-पिता से शिकायत की तो कहा गया कि बालिग होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: तीन माह में कमलेश को भूमाफिया भी नहीं घोषित कर पाए, छात्रों के लाखों फंसेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2023 में युवक मेरी पुत्री को भगा ले गया। शहर के रुस्तमपुर में अपने मित्र संदीप गुप्ता, अवधेश चौधरी और रिश्तेदार बबलू के सहयोग से रानीबाग ले गया। वहां जनार्दन और बबलू दुष्कर्म करते रहे। उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर पुत्री को करीब तीन दिन पहले बड़हलगंज कस्बा में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से बेटी घर पर पहुंची और आपबीती बताई।

इसे भी पढ़ें: स्टैंड तय...वाराणसी-लखनऊ की निजी बसें भी होंगी गोरखपुर शहर से बाहर

इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे इस मामले में दोनों पक्ष कई बार पंचायत कर चुके हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें