गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने इसी क्षेत्र के निवासी युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने व डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर घटना की गई है। पुलिस जांच की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह सिपाही भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। इसी बीच उसके गांव के बगल का रहने वाला शैलेंद्र यादव उसके घर आया और कहा कि मैंने कई लोगों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाई है।